Karwa Chauth Puja Samagri List PDF : करवाचौथ Puja Vidhi

Karwa Chauth Puja Vidhi in Hindi : Karwa Chauth Thali Items PDF Downloa : करवा चौथ की पूजा करने के लिए जिन जरूरी पूजन सामग्री की आवश्यकता होती है। उन सभी जरूरी Karwa Chauth Pooja Thali Items (पूजा थाली सामग्री लिस्ट) में करवा, दीपक, छलनी, कांस की तीलियां, पानी का लोटा, सिंदूर, मिट्टी की पांच डेलियां, अक्षत, मिठाई, थाली शामिल होते हैं। यहाँ हमने इस लेख आपको करवा चौथ की थाली की थाली व पूजन में शामिल किये जाने वाली जरूर चीजों की विस्तापूर्वक जानकारी नीचे दी गई है।

Karwa Chauth Puja Samagri List PDF

  1. चंदन
  2. शहद
  3. अगरबत्ती
  4. पुष्प
  5. कच्चा दूध
  6. शक्कर
  7. शुद्ध घी
  8. दही
  9. मिठाई
  10. गंगाजल
  11. अक्षत (चावल)
  12. सिंदूर
  13. मेहंदी
  14. महावर
  15. कंघा
  16. बिंदी
  17. चुनरी
  18. चूड़ी
  19. बिछुआ
  20. मिट्टी का टोंटीदार करवा व ढक्कन
  21. दीपक
  22. रुई
  23. कपूर
  24. गेहूं
  25. शक्कर का बूरा
  26. हल्दी
  27. जल का लोटा
  28. गौरी बनाने के लिए पीली मिट्टी
  29. लकड़ी का आसन
  30. चलनी
  31. आठ पूरियों की अठावरी
  32. हलुआ
  33. दक्षिणा (दान) के लिए पैसे।

Karwa Chauth Puja Vidhi

अहोई माता करवा चौथ पूजा विधि

  • करवा चौथ पूजा करने के लिए घर के उत्तर-पूर्व दिशा के कोने को अच्छे से साफ कर लें और लकड़ी की चौकी बिछाकर उस पर शिवजी, मां गौरी और गणेश जी की तस्वीर या चित्र रखें। साथ ही, उत्तर दिशा में एक जल से भरा कलश स्थापित कर उसमें  थोड़े-से अक्षत डालें।
  • इसके पश्चात कलश पर रोली, अक्षत का टीका लगाएं और गर्दन पर मौली बांधें।
  • तीन जगह चार पूड़ी और 4 लड्डू लें, अब एक हिस्से को कलश के ऊपर, दूसरे को मिट्टी या चीनी के करवे पर और तीसरे हिस्से को पूजा के समय महिलाएं अपने साड़ी या चुनरी के पल्ले में बांध कर रख लें। अब करवाचौथ माता के सामने घी का दीपक जलाकर कथा पढ़ें।
  • पूजा करने के बाद, साड़ी के पल्ले और करवे पर रखे प्रसाद को बेटे या अपने पति को खिला दें। वहीं, कलश पर रखे प्रसाद को गाय को खिला दें।
  • पानी से भरे हुए कलश को पूजा स्थल पर ही रहने दें। चन्द्रोदय के समय इसी कलश के जल से चन्द्रमा को अर्घ्य दें और घर में जो कुछ भी बना हो, उसका भोग चंद्रमा को लगाएं। इसके बाद. पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत का पारण करें।

करवा चौथ पूजन सामग्री -PDF Download

  1. करवा => करवी चौथ में मिट्टी का करवा सबसे जरूरी चीज मानी जाती है। बाजार में आसानी से मिल जाता है। इसे लाकर इसमें चावल को पीस घोल बना लें और इसके चारों ओर लगा दें। अगर मिट्टी नहीं है, तो पीतल से बना करवा भी इस्तेमाल करना शुभ होता है। 2 करवा होना जरूरी है।
  2. दीपक => मिट्टी से बने 1-2 दीपक ले लें। इसके अलावा आटा से बना भी एक दीपक शामिल करें।
  3. छलनी => करवा चौथ के दिन चंद्रमा को देखने के बाद पति को देखने के लिए छलनी का इस्तेमाल किया जाता है। इसे भी अपनी लिस्ट में शामिल करें।
  4. कांस की तीलियां => करवा चौथ के दिन कांस की तीलियों का भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इन्हें करवा के बने छेद में लगाया था। इस्तेमाल करने के बाद इन्हें रख लिया जाता है और गोवर्धन पूजा के दिन गोबर से गोवर्धन बनाते समय शिखा पर इन्हें लगाया जाता है।
  5. लोटा पानी के लिए => भगवान चंद्रमा को अर्घ्य करने के लिए थाली में एक लोटा जल भी जरूर रख लें। इसके साथ ही थोड़ा सा पानी गिलास में रख लें। जिसे पीकर ही व्रत खोलना शुभ माना जाता है।
  6. सिंदूर => थाली में सिंदूर जरूर शामिल करें। इसे चंद्रमा को अर्पित किया जाता है। इसके साथ ही पूजा करने के बाद पति पत्नी की मांग में भरता है।
  7. मिट्टी की पांच डेलियां => मिट्टी की पांच डेलियों को गौरी जी के रूप में पूजा जाता है। करवा चौथ की पूजा के दौरान इसका इस्तेमाल भी जरूर करें।
  8. अक्षत => चंद्र द्रव को चढ़ाने के लिए अक्षत भी शामिल करें। थोड़ा सा अक्षत एक करवा में थोड़े से भर दें। इसके साथ ही एक सिक्का और थोड़ी सा आटे की लोई डाल दें।
    मिठाई => चंद्र देव की पूजा करने के साथ करवा में डालने के लिए मिठाई जरूर मांगा लें।
Tags related to this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top