Saraswati Puja (बसंत पंचमी) Vidhi Mantra PDF : सामग्री लिस्ट

सरस्वती पूजा विधि : सरस्वती पूजा शुरू करने से पहले आपको मां सरस्वती की प्रतिमा अथवा तस्वीर को सामने रखकर उनके सामने धूप-दीप, अगरबत्ती, गुगुल जलाना होगा। इसके पश्च्यात आपको अपने आसन को शुद्ध करना होगा। इसके लिए आप यह मंत्र का उच्चारण करें।

“ऊं अपवित्र: पवित्रोवा सर्वावस्थां गतोऽपिवा। य: स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स बाह्याभ्यन्तर: शुचि:॥”

  • इस मंत्र का उच्चारण तीन बार करें और साथ में कुशा या पीले फूल से छींटें लगाएं। इसके बाद आपको आचमन करना होगा। इसके लिए आपको यह मंत्र पढ़ना होगा।

ऊं केशवाय नम:, ऊं माधवाय नम:, ऊं नारायणाय नम:,

  • मंत्र के उच्चारण के बाद फिर हाथ धोएं। इसके बाद आपको दुबारा आसन शुद्धि के लिए यह मंत्र पढ़ना होगा।

ऊं पृथ्वी त्वयाधृता लोका देवि त्यवं विष्णुनाधृता। त्वं च धारयमां देवि पवित्रं कुरु चासनम्॥

  • इस प्रकार आपको सबसे पहले अपने आसन को शुद्ध करना होगा। अब इसके बाद अपने माथे पर चंदन लगाते हुए आपको यह मंत्र पढ़ना होगा।

‘चन्दनस्य महत्पुण्यम् पवित्रं पापनाशनम्, आपदां हरते नित्यम् लक्ष्मी तिष्ठतु सर्वदा।’

  • अब आपको पूजन के लिए संकल्प करने के लिए हातों में तिल, फूल, अक्षत मिठाई और फल लेकर इस मंत्र का उच्चारण करते हुए सभी समाग्री माता सरस्वती के सामने रखनी होगी।

‘यथोपलब्धपूजनसामग्रीभिः भगवत्या: सरस्वत्या: पूजनमहं करिष्ये।’

सरस्वती पूजा 2023 विधि व मंत्र

आर्टिकल सरस्वती पूजा 2023 विधि, मंत्र
पूजा का शुभ मुहूर्त
Saraswati Puja Vidhi, Mantra PDF Download

सरस्वती माता आरती Hindi  

  • जय सरस्वती माता,मैया जय सरस्वती माता।
  • सदगुण वैभव शालिनी,त्रिभुवन विख्याता॥
  • जय सरस्वती माता॥
  • चन्द्रवदनि पद्मासिनि,द्युति मंगलकारी।
  • सोहे शुभ हंस सवारी,अतुल तेजधारी॥
  • जय सरस्वती माता॥
  • बाएं कर में वीणा,दाएं कर माला।
  • शीश मुकुट मणि सोहे,गल मोतियन माला॥
  • जय सरस्वती माता॥
  • देवी शरण जो आए,उनका उद्धार किया।
  • पैठी मंथरा दासी,रावण संहार किया॥
  • जय सरस्वती माता॥
  • विद्या ज्ञान प्रदायिनि,ज्ञान प्रकाश भरो।
  • मोह अज्ञान और तिमिर का,जग से नाश करो॥
  • जय सरस्वती माता॥
  • धूप दीप फल मेवा,माँ स्वीकार करो।
  • ज्ञानचक्षु दे माता,जग निस्तार करो॥
  • जय सरस्वती माता॥
  • माँ सरस्वती की आरती,जो कोई जन गावे।
  • हितकारी सुखकारीज्ञान भक्ति पावे॥
  • जय सरस्वती माता॥
  • जय सरस्वती माता,जय जय सरस्वती माता।
  • सदगुण वैभव शालिनी,त्रिभुवन विख्याता॥
  • जय सरस्वती माता॥

Saraswati Puja Items List in Hindi PDF

  • देवी सरस्वती की मूर्ति
  • एक सफ़ेद कपड़ा
  • फूल- कमल,
  • पुष्पमाला, कमलगट्टे
  • चंदन
  • आभूषण
  • यज्ञोपवीत
  • आम के पत्ते
  • बेल पत्र
  • एक कलश
  • सुपारी
  • पान के पत्ते
  • दीपक
  • अगरबती
  • धूपबत्ती
  • गुलाल या रंग, अभ्रक
  • दूध
  • कलम
  • किताबें
  • वाद्य यंत्र
  • हल्दी
  • कुमकुम
  • रोली, सिंदूर
  • चांवल
  • पांच प्रकार के फल
  • नारियल
  • अबीर
  • रुई
  • धनिया खड़ा सप्तमृत्तिका
  • सप्तधान्य
  • कुशा और दूर्वा
  • पंच मेवा
Tags related to this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top