UP Congress Ghoshna Patra 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र (उन्नति विधान, भर्ती विधान, शक्ति विधान) जारी किया है। UP Congress Manifesto In Hindi PDF Download करने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें।
यूपी कांग्रेस घोषणा (Unnati Vidhan)
- किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाएगा
- कांग्रेस सरकार बनते के दस दिन में पूरा कर्ज माफ
- 2500 में गेंहूँ/धान
- कोरोना काल का बिजली बकाया माफ
- कोरोना पीड़ितों को 25000 रुपये दिए जाएंगे
- 20 लाख सरकारी नौकरी दी जाएंगी
- कोई भी बीमारी हो 10 लाख तक इलाज सरकारी खर्चे पर
- आवारा पशुओं से पीड़ितों को प्रति एकड़ 3 हजार रुपये
- कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित परिवारों को 25,000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
- पुलिस, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा सहित सार्वजनिक क्षेत्र में 12 लाख का भारीभरकम बैकलॉग भरा जाएगा।
- इसके अलावा आठ लाख और नौकरियां दी जाएंगी।
- छत्तीसगढ़ की तरह हमारी सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे।
- धान और गेहूं 2500 रुपये प्रति क्विंटल और गन्ना 400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।
- बिजली का बिल आधा किया जाएगा और कोरोना काल का बकाया माफ किया जाएगा।
- 10 वीं और 12 वीं पास बेटियों को स्मार्ट फोन, स्कूटी
- गांव के तालाबों सहित जलाशयों का मानचित्रण और पंजीकरण
- सूक्षम और लघु उद्योग के लिए क्रेडिट गांरन्टी फंड ट्रस्ट के तहत गांरटी मुक्त लोन
- आउट सोर्सिंग बंद और संविदा रोजगार को युक्ति संगत बनाया जाएगा
- स्कूलों में मिडडे मील बनाने वाले रसोयुओं को मानदेय 5000 दिया जाएगा
- ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण कम करने को इलेक्ट्रॉनिक सरकारी वाहनों को बढ़ावा
- सौर ऊर्जा को बढ़ावा, सौर बिजली उत्पादकों से 4.5 रुपये यूनिट खरीद की जाएगी
- स्कूल रसोइयों का वेतन बढ़ाकर 5000 किया जाएगा।
- कोरोना में जान गंवाने वाले कोविड योद्धाओं को 50 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।
- एडहॉक शिक्षकों और शिक्षा मित्रों को अनुभव और नियमों के आधार पर नियमित किया जाएगा।
- भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित होगा।
Shakti Vidhan Up
- नई सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण।
- आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को न्यूनतम 10 हजार रुपए वेतन।
- पुलिस विभाग में 25 प्रतिशत महिलाओं को नौकरी, हर थाने में महिला सिपाही की तैनाती।
- सुरक्षा के विशेष अधिकार प्राप्त छह सदस्यीय आयोग का होगा गठन।
- प्रदेश के 25 शहरों में अत्याधुनिक छात्रावास बनाए जाएंगे।
- बीमारी के लिए 10 लाख रुपए तक की इलाज की व्यवस्था।
- राज्यभर में वीरांगनाओं के नाम पर 75 दक्षता विद्यालय।
- 12वीं पास छात्राओं को स्मार्टफोन व ग्रेजुएट छात्राओं को स्कूटी।
- पुलिस थानों में 25 प्रतिशत इंचार्ज सुनिश्चित किये जाएंगे
- गांवों में महिला चौपाल का निर्माण।
- परिवार में पैदा होने वाली बेटी के लिए एफडी व सांविधिक जमा।
- महिलाओं को सरकारी बसों में फ्री यात्रा की अनुमति।
- मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता देंगे।
- हर जिले में मिलेगी तीन सदस्यीय मुफ्त कानूनी सहायता, सलाह के लिए कमेटी।
- प्रदेश में नए प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे, साथ ही सभी सीएचसी में महिलाओं के लिए अलग केंद्र खोले जाएंगे।
- 50 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार देने वाले उद्यम को कर में छूट मिलेगी।
Bharti Vidhan (Congress Manifesto UP)
- ये जो भर्ती विधान है, इसे बनाने के लिए हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे यूपी में युवाओं से बात की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। उन्हीं चर्चाओं से ये भर्ती विधान निकला है।
- इस भर्ती विधान में पांच सेक्शन हैं, जिनमें युवाओं की अलग अलग समस्याओं पर फोकस किया गया है। प्राथमिक विद्यालयों में खाली 1.5 लाख खाली पद भरे जाएंगे। माध्यमिक, उच्च शिक्षा, पुलिस आदि विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा।
- युवाओं का उत्साह टूट गया है। हम युवाओं को भरोसा देना चाहते हैं कि हम कैसे उनका भरोसा बहाल करेंगे, कैसे रोजगार देने में उनकी मदद करेंगे।
- एक परीक्षा कैलेंडर जारी होगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे।
- उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा का बजट कम किया है। हमारी सरकार आएगी तो ये बजट बढ़ाया जाएगा और सभी कॉलेज व विश्वविद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा। अच्छी शिक्षा भविष्य निर्माण के लिए सबसे जरूरी है।
- युवाओं के रोजगार के लिए नये अवसर प्रदान किये जाएंगे। मल्लाहों और निषादों के लिए विश्वस्तरीय संस्थान बनाया जाएगा जिसमें उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। अति पिछड़े समुदाय के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 फीसदी ब्याज की दर से कर्ज दिया जाएगा।
- संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा आदि में खाली सभी पदों को भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है, उसे बहाल करने के लिए सभी परीक्षाओं के फॉर्म के लिए शुल्क माफ होंगे और बस, ट्रेन यात्रा फ्री होगी।
- प्रदेश के युवाओं को नशे के जाल से निकालने के लिए एक सेंटर खोला जाएगा जो युवाओं की काउंसिलिंग करेगा। इसके अलावा सांस्कृतिक क्षेत्र में युवाओं को बढ़ावा दिया जाए। हम आपके भविष्य की ठोस बात करना चाहते हैं।
यूपी कांग्रेस घोषणा पत्र 2022 PDF
Article | UP Congress Youth Manifesto |
State | Uttar Pradesh |
Election | Vidhan Sabha Election |
Year | 2022 |
Manifesto In Hindi | उन्नति विधान, भर्ती विधान, शक्ति विधान |
Download Congress Manifesto PDF |