राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष फॉर्म PDF Download

राजस्थान सरकार द्वारा किसी विषम परिस्थिति में व्यक्ति के साथ कोई बुरी दुर्घटना घटती है। तो इस स्थिति में मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से सहायता राशि दी जाती है। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष सहायता योजना, दुर्घटना सहायता योजना (special assistance scheme, accident assistance scheme 2024) शुरू की हैं। सीएम सहायता निधी फॉर्म डाउनलोड करने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें। Rajasthan Govt Relief Fund अनेक प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं व विशेष सहायता राशि प्रदान प्रदान करता है। जिसमें मृतक के आश्रितों को “एक लाख रुपये” तक की सहायता राशि प्रदान की जाती है। यदि आप इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं। तो हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहें।

राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष फॉर्म PDF

  • योजना का नाम => मुख्यमंत्री राहत कोष योजना 2024
  • लेख => Rajasthan Vishesh Sahayata Nidhi Form PDF
  • गंभीर रोग उपचार हेतु आवेदन पत्र Download 
  • Medical Expense Certificate PDF 
  • Raj CM दुर्घटना सहायता योजना आवेदन फॉर्म
  • लाभार्थी => राजस्थान के नागरिक
  • आवेदन प्रक्रिया => ऑफलाइन
  • आर्थिक सहायता राशि =>  Accident के आधार पर
  • आधिकारिक वेबसाइट =>  cmrelief.rajasthan.gov.in

 आवश्यक दस्तावेज व प्रमाण पत्र

  • आवेदन पत्र।
  • मेडिकल रिपोर्ट (घायल होने पर)
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट (मृत्यु होने पर), शव क्षत-विक्षत होने की स्थिति में जांच अधिकारी का संतुष्टि प्रमाण पत्र |
  • FIRरिपोर्ट की प्रति (अनिवार्य) ।
  • राशन कार्ड, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड (भामाशाह कार्ड)
  • बैंक पास बुक
  • आय प्रमाण पत्र (PDF)
  • मोबाइल नंबर

राजस्थान मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता योजना फॉर्म

योजना के तहत किसी व्यक्ति की आकस्मिक दुर्घटना होने पर आश्रित परिवार वालों को 1 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। जबकि गम्भीर रूप से घायल होने पर और शारीरिक रूप से चोट लगने पर 20,000 रुपये सहयता प्रदान की जाएगी। जबकि साधारण रूप से घायल होने की स्थिति में 2,500 रुपए मुहैया कराये जायेंगे। योजना का लाभ गरीब परिवार को दिया जायेगा। जिसके लिए आय सिमा निर्धारित की गयी है। राजस्थान मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता योजना के लिए दुर्घटना की तिथि से 6 माह तक आवेदन किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री सहायता कोष का उद्देश्य –

  • प्राकृतिक आपदा से प्रभावितों लोगों को सहायता राशि व अन्य राहत सामग्री
  • आकस्मिक दुर्घटना होने के पर घायलों व मृतक व्यक्ति के आश्रितों को आर्थिक राशि प्रदान करना।
  • गंभीर रोगों से पीडितों हेतु उपचार सहायता।
  • युद्ध एवं अन्य अभियान में शहीद सैनिकों के आश्रितों/घायल सैनिकों की सहायता
  • अन्य जन-उपयोगी एवं विशिष्ट कार्य के लिए सहायता निधि प्रदान करना।

राजस्थान गम्‍भीर रोग पीडित सहायता योजना आवेदन फॉर्म

मुख्यमंत्री सहायता कोष निधि के तहत पीड़ित व्यक्ति को ह्रदय रोग, गुर्दा रोग, कैंसर रोग, इत्यादि जैसे अन्य लम्बे समय तक चलने वाले गम्भीर रोगों ईलाज हेतु एक मुश्त सहायता राशि प्रदान की जायेगी। योजना का लाभ बलिक सदस्य व कमाने वाले व्यक्तियों को दिया जायेगा। जिसके लिए परिवार की वार्षिक आय दो लाख रुपए से कम होनी चाहिए। मुख्यमंत्री गम्‍भीर रोग पीडित सहायता योजना के तहत रोगोपचार के संभावित चिकित्सा व्यय का सरकारी चिकित्सालयों में 40% अधिकतम राशि 1.50 लाख रूपये एवं निजी चिकित्सालयों में 30% अधिकतम राशि 90,000 रूपये की सहायता स्वीकृत की जाती है।

राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष योजना 2024 आवेदन प्रक्रिया –

मुख्यमंत्री सहायता कोष के तहत अनेक प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारयों, शहीद सैनिकों आश्रित परिवार तथा अन्य अन्य प्रकार की सहायता राशि प्रदान की जाती है। जिसके लिए आवेदन जिला मुख्यालय या अन्य विभागीय कार्यालय से आवेदन करना होता है। जिसके लिए आपको योजना से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और जरूरी प्रमाण पत्र जमा करने होंगे। जिसके बाद आपको योजना का लाभ दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान की प्रक्रिया-

मुख्यमंत्री सहायता कोष में दानकर्ता द्वारा आर्थिक सहायता निम्न नाम व प्रकार से दी जा सकती है-

  1. दान की राशि को “राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष” के नाम चैक/बैंक ड्राफ्ट के द्वारा जमा किया जा सकता है. इसकी राशि मुख्यमंत्री कार्यालय, जयपुर में या समस्त जिला कलेक्टर कार्यालय में नकद (आयकर विभाग द्वारा निर्धारित सीमा तक) अथवा चैक / ड्राफ्ट द्वारा डाक से या व्यक्तिशः जमा किया जा सकता है :-
    पता:-
    मुख्य लेखाधिकारी

    • कमरा न. 301, मुख्यमंत्री भवन, शासन सचिवालय, जयपुर।
    • कमरा नंबर 2127 (पुराना नं, 22-पी) प्रथम तल, मुख्य भवन, शासन सचिवालय जयपुर।
  2. दान की राशि “राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष’’ के निम्न बैंक एकाउंट में सीधे ऑनलाइन रूप में जमा करवाई जा सकती है-
    बचत खाता संख्या- 51088903513,
    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सचिवालय शाखा, जयपुर
    BSR Code- 0028331,
    IFS Code – SBIN 0031031,
    MICR Code- 302002103
    नोट- दानकर्ता को दान प्राप्ति की रसीद मुख्यमंत्री कार्यालय (मुख्यमंत्री सहायता कोष अनुभाग) द्वारा अतिशीघ्र जारी की जाती है।

राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष फॉर्म से जड़ी अन्य जानकारी के लिए हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। हमारी वेबसाइट के माध्यम से आप अन्य योजनाओं और प्रमाण परत बनांने के लिए application form pdf online download कर सकते हैं।

Tags related to this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top