भारत सरकार किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाओं को शुरू करती है। इसी प्रकार किसानों के भविष्य को देखते हुए भारत सरकार ने Kisan Vikas Patra Yojana शुरू करी है। किसान विकास पत्र एक छोटी बचत प्रमाणपत्र योजना है जिसका प्राथमिक उद्देश्य लोगों में दीर्घकालिक वित्तीय लाभ को प्रोत्साहित करना है। इस योजना में किसान अपनी बचत को बैंक या डाक घर ( post office) में एक समय सीमा के लिए जमा करता है। जो कुछ समय के अंतराल के बाद किसान को दोगुने रूप में मिलती है।
किसान विकास पत्र के लिए हमें पहले पोस्ट ऑफिस में जाकर KVPY (Kisan Vikas Patra Yojana) का फॉर्म भरना होता है। जिसके बाद हमें बैंक द्वारा जमा की गयी राशि का एक प्रमाण पत्र मिलता है। जिसमें पैसे जमा करने की तारीख, रुपए मिलने की तारिक, जिस व्यक्ति के नाम का पैसे जमा हों उसका नाम, पैसों की राशि लिखी होती है।
Kisan Vikas Patra Form Download
आर्टिकल | किसान विकास खरीद पत्र |
लेख | हिंदी |
लाभार्थी | किसान |
विभाग | वित्त विभाग |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
Kisan Vikas Patra Application Form | Click Here |
Eligibility Criteria For KVP Scheme
केवीपी योजना में निवेश के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित है:-
- आवेदक को भारत का वयस्क निवासी होना चाहिए।
- माता-पिता / अभिभावक नाबालिग की ओर से निवेश कर सकते हैं।
- हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) और गैर-निवासी भारतीय (NRI) किसान विकास पत्र में निवेश नहीं कर सकते हैं।
Kisan Vikas Patra Yojana 2023
KVP किसान विकास पत्र 1000, 5000, 10000 और 50000 रुपये का डिपॉजिट करा सकतें हैं। जो तीन प्रकार से किया जा सकता है। एकल किसान विका सपत्र, ज्वाइंट-ए टाइप किसान विकास पत्र, ज्वाइंट-बी टाइप किसान विकासपत्र इन तीनों में से किसान किसी भी प्रकार से डाक-घर में डिपॉजिट कर सकता है। KVP (किसान विकास पत्र) की वर्तमान ब्याज दर 8.70% है जो 100 महीने के पश्चात आपके किसान विकास पत्र में इन्वेस्ट की गई धनराशि का दोगुनी हो जाएगी। आप अपना किसान विकास पत्र किसी अन्य व्यक्ति को भी ट्रांसफर कर सकते हैं। Kisan Vikas Patra Yojana में लाभ उठाने के लिए आवेदक को आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन पत्र ( Kisan Vikas Patra Form) के साथ में पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा।
Documents Required For KVP Scheme
आवेदक को केवीपी प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की प्रतियां प्रस्तुत करनी चाहिए:
- केवाईसी प्रक्रिया के लिए पहचान प्रमाण (आधार कार्ड / पैन / वोटर आईडी कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / पासपोर्ट)
- केवीपी आवेदन पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र